मनोरंजन
पति जैकी भगनानी के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं रकुलप्रीत सिंह
Mohammed Raziq
1 March 2024 4:10 PM IST

x
मुंबई : लंबे समय की डेटिंग के बाद एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी की। रकुल शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं, जिन पर लोगों ने जीभर के प्यार लुटाया। अब रकुल अपने पति जैकी, मम्मी कुलविंद सिंह और पापा राजेंद्र सिंह के साथ अमृतसर पहुंचीं। वहां उन्होंने सभी के साथ सिखों के धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) में मत्था टेका।
रकुल ने इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। रकुल येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लुक को लाइट मेकअप और पिंक चूड़े से कंप्लीट किया। रकुल ने सिर को दुपट्टे से कवर किया। जैकी रेड कुर्ता और व्हाइट पजामे में जंच रहे हैं। जैकी सिर पर रुमाल बांधे दिखे। पहली फोटो में रकुल, संग के साथ नजर आ रही हैं। दोनों गुरुद्वारे के सामने खड़े हैं। दूसरी तस्वीर में रकुल मम्मी, पापा और जैकी के साथ हैं। बता दें कि रकुल व जैकी ने सिख और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की है।
रकुलप्रीत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साउथ फिल्मों से अपना करिअर शुरू किया था। वह ‘दे दे प्यार दे’, ‘यारियां’ और ‘डॉक्टर जी’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘अयलान’ है। दूसरी ओर जैकी की पहली फिल्म बतौर एक्टर 'कल किसने देखा' (2009) थी। उन्हें 'फालतू' और 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। प्रोड्यूसर के रूप में उनकी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ है।
Tagsपति जैकीभगनानीस्वर्ण मंदिररकुलप्रीत सिंहPati JackieBhagnaniGolden TempleRakulpreet Singhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





