मनोरंजन
रकुल प्रीत का पूल में दिखा HOT अवतार, इंटरनेट पर मची खलबली
Shubhra Nandy
7 April 2021 6:51 AM IST

x
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली रकुल प्रीत सिंह के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली रकुल प्रीत सिंह(Rakul Preet Singh)के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है. एक्टर ने अभी तक कई शानदार फिल्मों में काम किया है. रकुल अपने ग्लैमरस और क्वीट अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटोज से फैंस को दीवाना करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की एक बोल्ड फोटो वायरल हो रही है.
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस के लिए एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्टनिंग तस्वीर शेयर की. फोटो में एक्ट्रेस का का पानी में आग लगाने वाला अंदाज देखने को मिल रहा है.
रकुल की ग्लैमरस फोटो हुआ वायरल
हाल ही में रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए हॉट फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस पूल में खड़ी नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह गॉरजस दिख रही हैं. इस फोटो पर कैप्शन देते हुए उन्होंने खुद को वॉटर बेबी बताया है.
फोटो में वह किसी दूसरी तरफ देखी नजर आ रही हैं. उन्होने अपने बालों को बांधा हुआ है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लू कलर स्वीमसूट पहना हुआ है. हालांकि ये फोटो केवल कंधे तक की ही है. ऐसे में एक्ट्रेस का एक बार फिर से अंदाज फैंस के बीच छा गया है. वैसे यह पहला मौका नहीं है कि जब रकुल ने इस तरह की पिक्चर शेयर की हो. इससे पहले भी कई बार पानी वाली फोटो शेयर कर चुकी हैं.
सभी को पता है कि रकुल प्रीत सिंह को स्विमिंग काफी पसंद है. हाल ही में रकुल नेमालदीव में स्कूबा डाइविंग करते अपनी तस्वीर शेयर की थी. रकुल कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं.
फेक न्यूज को लेकर गई थीं कोर्ट
रकुलप्रीत को सुशांत केस की जांच के दौरान एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. जिसके बाद एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आ गई थीं. एक्ट्रेस के वकील ने कहा था कि जिन चैनलों ने एक्ट्रेस को लेकर फेक न्यूज़ चलाई है वो नेशनल ब्रॉडकास्टर एसोसियशन के सदस्य हैं वो कोई A B C D चैनल नहीं हैं, उनकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. ये चैनल लगातार उनकी इमेज खराब कर रहे हैं. ऐसे में कोर्ट को इस मामले में हो रही रिपोर्टिंग पर दखल देना चाहिए. वकील ने कहा था मीडिया ट्रायल वजह से उनकी सोशल इमेज खराब हो रही है.
इन फिल्मों में दिखेंगी रकुल
वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत अब अपनी अगली फिल्म 'डॉक्टर जी' की तैयारी कर रही हैं जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी. इस फिल्म से जुड़ी एक फोटो हाल ही में एक्ट्रेस की सामने आई थी. इसके अलावा वह Mayday में नजर आएंगी.
Next Story





