मनोरंजन

‘इंडियन 2’ में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह

Rani Sahu
22 Feb 2023 11:15 AM GMT
‘इंडियन 2’ में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन के साथ फिल्म इंडियन 2 में नजर आएंगी। रकुल प्रीत सिंह ने बताया मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मुझे कमल हसन सर के साथ इंडियन 2 में काम करने का मौका मिला है। कमल सर एक इंस्टीटयूशन हैं। वह अपने आप में एक पूरी इंडस्ट्री हैं। उन्होंने अपने 60 साल इस इंडस्ट्री को दिए हैं और जिस तरह का उनका एक्सपीरियंस है, जितना उनका आज भी एक्टिंग को लेकर पैशन हैं, वह अमेजिंग हैं।
रकुल प्रीत सिंह ने बताया इतने एक्सपीरिएंस के बाद भी, एक लेजेंड्री सुपरस्टार होने के बाद भी कमल सर का डेडिकेशन कमाल का था। हमारी जर्नी तो अभी शुरू हुई है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म ही चुकी है, सिर्फ कुछ गाने बचे हैं।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story