मनोरंजन

रकुल प्रीत सिंह स्विमिंग पूल मस्ती करती आई नजर, वीडियो शेयर कर खुद को बताया 'वॉटर बेबी'

Neha Dani
13 Oct 2021 9:02 AM GMT
रकुल प्रीत सिंह स्विमिंग पूल मस्ती करती आई नजर, वीडियो शेयर कर खुद को बताया वॉटर बेबी
x
इस फिल्म में वो एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की ‘मे डे’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो के चलते सुर्खियो में रहती हैं। वो अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो स्विमिंग पूल मस्ती करती दिख रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दो बूमरैंग वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। पहली वीडियो को रकुल कलर फुल मोनोकिनी पहने दिख रही हैं। साथ ही वो पूल के पानी में मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं दूसरी वीडियों में एक्ट्रेस रेल कलर की मोनोकिनी में पूल के अंदर छलांग लगाती दिख रही हैं। अभिनेत्री की इन वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'मुझे एक मास्क मुक्त छुट्टी पर वापस ले जाओ।#वॉटरबेबी।' आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर जैकी भगनानी के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक किया था। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद मेरा आप इस साल मेरा सबसे बड़ा उपहार रहे हैं। मेरी जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद, मुझे बिना रूके हंसाने के लिए धन्यवाद। आपका होने के लिए धन्यवाद, यहां जैकी भगनानी के साथ और अधिक यादें बनानी हैं।'
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री 'प्रोडक्शन 41', 'थैंक गॉ़ड' के अलावा जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की 'मे डे' में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Next Story