मनोरंजन

मालदीव से रकुल प्रीत सिंह ने शेयर वेकेशन की तस्वीर, सामंथा ने यूं किया रिएक्ट

Rani Sahu
26 Feb 2022 11:50 AM GMT
मालदीव से रकुल प्रीत सिंह ने शेयर वेकेशन की तस्वीर, सामंथा ने यूं किया रिएक्ट
x
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ छुट्टियां मना रही हैं

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ छुट्टियां मना रही हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो समुंदर किनारे चिल करती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर को अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपनें आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

फोटो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री येलो कलर की ड्रेस पहने और अपने सिर पर एक हैड लगाए हुए समुंदर किनारे बने एक प्वाइंट पर खड़े होकर पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, हम समंदर से उधार लिए हुए रंगों में सपने देखते हैं। रकुल प्रीत सिंह की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो को अब तक ढ़ाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
किया ताज महल का दीदार
बता दें, हाल ही में रकुल अपने व्बॉयफ्रेंड जैकी भागनानी के साथ दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल के दीदार के लिए पहुंचे थे। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों ताज महल को देखने के बाद ताज महल परिसर से बाहर आते हुए दिख रहे हैं।
रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्में
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो रकुल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री 'प्रोडक्शन 41', 'थैंक गॉ़ड' के अलावा जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की 'रन-वे 34' में अहम भूमिका में नजर आएंगी। वही रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म छतरीवाली की भी शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस फिल्म में वो एक कंडोम टेस्टर की भूमिका ने नजर आने वाली हैं।
Next Story