मनोरंजन

आज होगी राखी की सर्जरी, अस्पताल ने की उनके भर्ती होने की पुष्टि

Bharti Sahu 2
18 May 2024 7:00 AM GMT
आज होगी राखी की सर्जरी, अस्पताल ने की उनके भर्ती होने की पुष्टि
x

मुंबई: सोशल मीडिया पर राखी की अस्पताल से तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोगों का कहना था कि वह वाटक कर रही हैं। अब मुंबई के नक्षत्र मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने इस बात का खुलाया किया है कि वह कोई नाटक नहीं कर रही हैं। राखी वास्तव में भर्ती हैं।

ड्रामा क्वीन यानी कि राखी सावंत को हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले बताया जा रहा था कि हार्ट संबंधी दिक्कतों के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुईं। मगर बाद में उनकी बीमारी का पता चला। राखी के गर्भाशय में ट्यूमर है। सोशल मीडिया पर राखी की अस्पताल से तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोगों का कहना था कि वह वाटक कर रही हैं। अब मुंबई के नक्षत्र मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने इस बात का खुलाया किया है कि वह कोई नाटक नहीं कर रही हैं। राखी वास्तव में भर्ती हैं।

मुंबई के नक्षत्र मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात इस बात की पुष्टि की कि राखी सावंत वहां पर भर्ती हैं। इसके साथ ही जानकारी दी कि आज शनिवार को दोपहर को उनकी सर्जरी होगी। अस्पताल की तरफ से कहा गया, शनिवार को राखी की सर्जरी हो रही है। उनका ऑपरेशन हो रहा है। गायनोलॉजिस्ट अभिनेत्री की जांच की जा रही हैं।

Next Story