मनोरंजन

राखी सावंत का Raj Kundra मामले पर बयान, एक्ट्रेस ने कहा- शर्म आनी चाहिए आप लोगों को...

Tara Tandi
20 July 2021 2:56 PM GMT
राखी सावंत का Raj Kundra मामले पर बयान,  एक्ट्रेस ने कहा- शर्म आनी चाहिए आप लोगों को...
x
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज को सोमवार की रात अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं पुलिस ने अबतक राज कुंद्रा के साथ 11 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। कोई राज ​खिलाफ बोलना नजर आ रहा है, तो कोई इस बात से इनकार करते हुए उन्हें सपोर्ट कर रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस राखी सावंत का भी बयान सामने आया है।

राखी सावंत के इस वीडियो को बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल ​भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि राखी सावंत कहती हैं, 'दोस्तों आपको ऐसा नहीं लगता है कि शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में कितना नाम कमाया है। ऐसे में उनको कोई बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उनका नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। मैं मान ही नहीं सकता हूं कि राज कुंद्रा ने ऐसा कुछ किया है। वो एक बिजनेसमैंन है। उनको कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। शिल्पा शेट्टी ने कितना मेहनत किया है इंडस्ट्री में। उनका एक बेटा है एक बेटी है...अरे शर्म करो। उनका एक हस्ता खेलता परिवार है।' इस तरह से राखी सावंत ने कई और बातें इस वीडियो में कही है।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्र की शादी 22 नवंबर, 2009 में हुई थी। दोनों की ये शादी में उनके खास दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शिल्पा और राज की शादी उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। राज कुंद्र की शिल्पा से ये दूसरी शादी है।

Next Story