मनोरंजन

राखी सावंत का नया गाना 'खाली की टेंशन' रिलीज, देखें जबरदस्त डांस

Rani Sahu
15 Nov 2021 4:26 PM GMT
राखी सावंत का नया गाना खाली की टेंशन रिलीज, देखें जबरदस्त डांस
x
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी सावंत अक्सर अपने अजब- गजब बयानों और अजब- गजब हरकतों की वजह से ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में राखी सावंत अपने लेटेस्ट गाने की वजह से चर्चा में आ गई हैं। राखी सावंत का नया गाना 'खाली की टेंशन' रिलीज हुआ है।

राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई नई- नई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत ने सोशल मीडिया के जरिए अपना नया गाना रिलीज किया है। राखी ने अपने नए म्यूजिक वीडियो की क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में राखी का बेहतरीन डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। राखी सावंत का ये नया गाना 'खाली की टेंशन' काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया है। राखी सावंत के इस नए गाने 'खाली की टेंशन' में को देव नेगी ने गाया है। गाने का निर्माण साहिद इमाम द्वारा किया गया है। तो वहीं इसका निर्देशन सुमित गोराड़िया और साहिल गोराड़िया ने किया है। गाने का म्यूजिक देव नेगी और रोहित सिंह ने दिया है। 'खाली की टेंशन' के लिरिक्स राजेश धीरज ने लिखे है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि राखी सावंत इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया। ड्रामाक्वीन का ये वीडियो तब आया है जब कंगना के बयान पर देश में भूचाल मचा हुआ है। राखी बता रही हैं कि कंगना के भीख वाले बयान से वो इतनी आहत है कि अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ गई है। उन्हें कितना सदमा लगा है ये उनकी आवाज से ही पता चल रहा है।
Next Story