मनोरंजन

इंटरनेट पर छाई राखी सावंत का नया लुक, फैंस ने बोला लोखंडवाला की प्रिंसेस

Rani Sahu
1 March 2022 12:23 AM IST
इंटरनेट पर छाई राखी सावंत का नया लुक, फैंस ने बोला लोखंडवाला की प्रिंसेस
x
राखी सांवत (Rakhi Sawant) एक फुल ऑफ एंटरटेनमेंट पैकेज टीवी एक्ट्रेस हैं

मुंबई। राखी सांवत (Rakhi Sawant) एक फुल ऑफ एंटरटेनमेंट पैकेज टीवी एक्ट्रेस हैं, जो सोशल मीडिया की जान है। राखी हर समय ऐसा कुछ अलग करती हैं और किसी ना किसी वजह से न्यूज में बरकरार रहती हैं। कुछ ऐसा ही तब हुआ जब राखी का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा। इस वीडियो में राखी हेलीकॉप्टर से बाहर निकलकर आ रही हैं। यहां राखी ने एक व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है। साथ ही ब्लैक शेड वाला गोगल भी वीयर कर रखा है। इसके साथ ही उन्होंने खुले बालों पर एक सुंदर सा हेयरबैंड कैरी किया है। बता दें कि राखी इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि राखी के इस वीडियो में चोपर से बाहर निकलकर राखी ने मीडिया से कहा कि, मुझे बहुत मजा आया। आज मैं कहीं की प्रिंसेस लग रही हूं, पता नहीं कहां की प्रिंसेस लग रही हूं, मुझे लगता है मैं युगांडा की प्रिंसेस लग रही हूं। फिर क्या था उनकी इस बात पर फैंस ने उनकी चुटकी ले ली, और कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने कमेंट कर कहा नोटंकी, तो किसी ने कहा तुम लोखंडवाला की प्रिंसेस हो, वहीं कुछ ने ड्रामा क्वीन, तो किसी ने एंटरटेनमेंट क्वीन का टैग दिया। हालांकि कुछ फैंस ने उनको अच्छी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
बरहाल राखी ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद अपने पति रितेश को छोड़ दिया है, और उन्होंने एक इंटरव्यू में ये भी कहा कि वो अपने पति रितेश को बहुत याद करती हैं। साथ ही साथ बोला कि वो अपने देश के लोगों और मीडिया से बेहद प्यार भी करती हैं। ये सभी बातें मीडिया से करते हुए राखी काफी इमोशनल हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। जिसको देख फैंस ने दिलासा दिया और कहा राखी तुम रोती हुई नहीं, बल्कि हंसते हुए अच्छी लगती हो, इसलिए तुम हंसती-मुस्कुराती रहा करो।


Next Story