मनोरंजन
राखी सावंत की तबीयत बिगड़ी, हार्ट प्रॉब्लम के कारण हुईं अस्पताल में भर्ती
Mohammed Raziq
15 May 2024 11:31 AM IST

x
मुंबई : मनोरंजन जगत में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत के फैंस के लिए बुरी खबर है। राखी की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राखी कुछ समय पहले ही दुबई से मुंबई लौटी हैं। अब राखी की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें हॉस्पिटल के बेड पर देखा जा सकता है। उनकी आंखें बंद हैं और डॉक्टर उनका ख्याल रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि राखी दिल की गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं।
इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक सोशल मीडिया हैंडल (उमर संधू) ने राखी की फोटो शेयर करते हुए ये बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक राखी ने बताया कि उन्हें हार्ट प्रॉब्लम हुई है। अभी वो बात नहीं कर सकतीं। उन्हें 5-6 दिन तक आराम की जरूरत है। उन्हें प्राईवेसी और टाइम की जरूरत है।
हालांकि राखी ने यह नहीं बताया कि वो कौनसे अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक राखी के परिवार की ओर से उनकी बीमारी को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राखी को ऐसी हालत में देख उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं और वे जल्द से जल्द उनके सकुशल घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Tagsराखी सावंततबीयत बिगड़ीहार्ट प्रॉब्लमकारण हुईं अस्पतालभर्तीRakhi Sawanthealth deterioratedheart problemdue to hospitalizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





