मनोरंजन

राखी सावंत का भाई राकेश गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह

Shantanu Roy
10 May 2023 12:26 AM IST
राखी सावंत का भाई राकेश गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह
x
नई दिल्ली। राखी सावंत किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने आदिल दुर्रानी से शादी करने का दावा कर सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज करा दिया था। राखी के इस कदम से आदिल को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। अभिनेत्री के बाद अब उनके भाई भी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार राखी सावंत के भाई राकेश सावंत को ओशिवारा पुलिस ने चेक बाउंस होने के मामले में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरेस्ट करने के बाद उन्हें सोमवार (8 मई) को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 22 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि राकेश के खिलाफ 2020 में एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस केस में तीन साल पहले उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
इसके बाद अदालत ने चेक बाउंस होने के मामले में उन्हें इस शर्त पर जमानत दे दी थी कि वह व्यवसायी को पैसे लौटा देंगे। हालांकि राकेश ऐसा करने में विफल रहे। गौरतलब है कि इससे पहले राकेश उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने आदिल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि जिस दिन राखी की मां जया भेड़ा का निधन हुआ था उसी दिन आदिल ने उनकी बहन को पीटा था। अपने बयान में राकेश ने कहा था, "आदिल ने राखी को बहुत बुरी तरह से पीटा था जिस दिन हमारी मां की मृत्यु हुई थी। हमारे चाचा और चाची सहित हम सभी बहुत गुस्से में थे। हमने राखी से कूपर अस्पताल जाने का अनुरोध किया। हम उसे वहां ले गए और उसके सभी मेडिकल टेस्ट किए गए। उसके शरीर पर जितने भी काले निशान हैं वह पिटाई के हैं, जिसे देखकर आप रोने लगेंगे। उसने मेरी बहन के साथ जानवरों जैसा सुलूक किया।"
Next Story