मनोरंजन

सलमान खान की शादी होने तक चप्पल नहीं पहनेंगी राखी सावंत

Admin2
5 July 2023 4:59 PM IST
सलमान खान की शादी होने तक चप्पल नहीं पहनेंगी राखी सावंत
x
मुंबई | राखी सावंत ने सलमान खान के लिए मन्नत मांग लिया है। ऐसा हम नहीं बल्कि राखी सावंत खुद कहती हैं। राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो अपने ब्लेजर से चेहरा छुपाती हुई नजर आती हैं। वीडियो में राखी नंगे पांव चलती हुई नजर आती हैं। लोगों के बहुत कहने पर राखी अपना चेहरा दिखाती हैं।
उसके बाद उनसे पूछा जाता है कि वो नंगे पांव क्यों है तो उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया है। राखी ने लोगों को बताया कि उन्होंने मन्नत मांगा है कि जब तक सलमान खान की शादी नहीं हो जाती तब तक वो चप्पल नहीं पहनेंगी। आपको बता दे कि राखी सावंत सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। सलमान खान भी राखी को अपनी बहन मानते हैं। राखी सावंत की मां के ईलाज के लिए सलमान खान ने पैसे भी दिए हैं। राखी की इस वीडियो को देख कर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
Next Story