मनोरंजन

इंडियन लुक में राखी सावंत ने करवा चौथ पर चांद का इंतजार करती आईं नजर

Shiddhant Shriwas
25 Oct 2021 2:17 AM GMT
इंडियन लुक में राखी सावंत ने करवा चौथ पर चांद का इंतजार करती आईं नजर
x
करवा चौथ का त्योहार 24 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों से लेकर खास तक इस मौके पर सज-धजकर तैयार चांद का दीदार करते दिखे

करवा चौथ का त्योहार 24 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों से लेकर खास तक इस मौके पर सज-धजकर तैयार चांद का दीदार करते दिखे। बॉलीवुड की बात करें तो सोशल मीडिया पर सितारों ने तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो अपने पार्टनर के साथ करवा चौथ मनाते नजर आए। राखी सावंत ने भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वो खूब सजी संवरी हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा कि चांद निकलने का इंतजार कर रही हैं।

इंडियन लुक में राखी सावंत
राखी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी है जिस पर गोल्डन कलर का जरी का वर्क किया गया है। उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी है। साथ ही बड़ी सी बिंदी और लंबी चोटी बनाई है। राखी पूरे इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। वह किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सभी को हैप्पी करवा चौथ।'
तस्वीर पर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने लिखा- 'अरे वाह राखी रानी।' पवित्रा पुनिया ने स्माइलिंग आइज हार्ट का इमोटिकॉन बनाया।
पति की तस्वीर नहीं की साझा
बता दें कि 2018 में राखी सावंत ने एनआरआई बिजनेसमैन रितेश से शादी की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो दुल्हन बनीं नजर आईं हालांकि राखी ने कभी भी पति की फोटो शेयर नहीं की। ना ही वो कभी पब्लिकिली नजर आए। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए भी राखी कई बार अपने पति का जिक्र किया।


Next Story