मनोरंजन
राखी सावंत का दीवाना हुआ ये शख्स, जानिए कौन है वो जिसने रिश्ता शुरू होते ही गिफ्ट कर दी BMW
Rounak Dey
17 May 2022 7:39 AM IST

x
इस दौरान राखी ने ये भी बताया कि आदिल ने ही उन्हें बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट में दिया था.
राखी सावंत अपने विवादित बयानों और रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. 'बिग बॉस 15' में वह अपने पति रितेश सिंह को सामने लेकर आई थी. लेकिन शो के बाद वह अलग हो गए. जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की. अब, राखी सावंत अपने नए ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में है. एक्ट्रेस ने बताया की है कि वह आदिल खान दुरार्नी को डेट कर रही हैं.
आदिल ने गिफ्ट की बीएमडब्ल्यू
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आदिल के साथ एक वीडियो शेयर की. हाल ही में राखी को बीएमडब्ल्यू चलाते हुए देखा गया था. बताया जा रहा है कि यह लग्जरी गाड़ी उन्हें उनकी ब्वॉयफ्रेंड यानी आदिल खान ने गिफ्ट में दी है.
राखी ने कही थी ये बात
राखी सावंत ने लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त शैली लाथर राज भाई और आदिल को इतना बड़ा सरप्राइज देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मेरे लिए यह गिफ्ट बेहद मायने रखता है. भगवान आपका भला करे.'
बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो कॉल
हाल ही में राखी ने एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की और वहां उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल कर मीडिया को दिखाया. उन्होंने कहा, मेरी प्यारी आदिल से मिलो. क्या आप चाहते हैं कि हम दोनो की जोड़ी बिग बॉस में जाएं, वह मेरा ब्वॉयफ्रेंड हैं.
आदिल को बताया अपना बॉयफ्रेंड
कुछ दिनों पहले राखी (Rakhi Sawant) बॉयफ्रेंड आदिल (Adil Khan Durrani) के साथ स्पॉट हुईं. वायरल बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान राखी ने कहा, 'मेरे स्वीटहार्ट आदिल से मिलो'. जब राखी से 'बिग बॉस 16' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'क्या आप चाहते हैं कि हम दोनों की जोड़ी बिग बॉस में जाए?' इसके बाद राखी, आदिल को अफना बॉयफ्रेंड बताती हैं.
राखी को गिफ्ट में दी महंगी कार
जब आदिल (Adil Khan Durrani) से राखी (Rakhi Sawant) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो बहुत अच्छी हैं. बहुत डाउन टू अर्थ हैं'. इस बीच राखी कहती हैं, 'वो कहते हैं ना कि भगवान जब भी देता है तो छप्पड़ फाड़कर देता है, तो मेरे लिए छप्पड़ फाड़ दिया है'. इस दौरान राखी ने ये भी बताया कि आदिल ने ही उन्हें बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट में दिया था.
Next Story





