मनोरंजन
Rakhi Sawant बनीं Kim Kardashian, ऐसी ड्रेस पहन दिखाया अपना हॉलीवुड लुक
Rounak Dey
24 Feb 2022 1:41 PM IST

x
इसी बीच यह खबर आ रही है कि राखी सावंत के एक्स हसबैंड रितेश भी इस रियलिटी शो में नजर आएंगे।
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत आए दिन अपने सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह कभी वह पति के साथ रिश्ता टूटे को फिर कभी अपने पहनावे को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर से राखी सावंत अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल वह अपने एक करीबी दोस्त के साथ आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का प्रीमियर देखने पहुंचीं।
इस दौरान राखी सावंत ने रेड कलर की वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने बूट्स डाले हुए थे और सव ग्लसेस लगाया हुआ है। इस लुक में राखी सावंत के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में राखी सावंत के दोस्त पैपराजी से कहते हैं कि ये गंगूबाई नंगूबाई बनकर आई है।
दोस्त के इस कमेंट कर राखी सावंत मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि मारूंगी मैं अभी। इसके बाद वह पैपराजी से कहती हैं कि ये स्टाइल है। आगे से बॉलीवुड पीछे से हॉलीवुड। इसके बाद राखी सावंत अपनी कार की ओर बढ़ती हैं और कहती हैं कि ये हमारी रिवेंज रोवर (रेंज रोवर) और मर्सडिज है। राखी सावंत का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर राखी सवांत को ट्रोल भी किया है। हाल ही में राखी ने खुलासा किया कि उनके पति रितेश अब वह कंगना रनोट के रियालिटी शो लॉकअप में नजर आएंगे। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनोट पिछले कुछ दिनों से अपने इस रियलिटी शो को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस टीवी रियलिटी शो के तीन कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स का नाम अभी सिक्रेट रखा गया है। इसी बीच यह खबर आ रही है कि राखी सावंत के एक्स हसबैंड रितेश भी इस रियलिटी शो में नजर आएंगे।
Next Story





