मनोरंजन

अरेबियन स्टाइल ड्रेस में राखी सावंत हुईं ट्रोल, नेटिजन्स ने खूब उड़ाई खिल्ली

Rani Sahu
30 Oct 2021 11:29 PM IST
अरेबियन स्टाइल ड्रेस में राखी सावंत हुईं ट्रोल, नेटिजन्स ने खूब उड़ाई खिल्ली
x
राखी सावंत अपने बिंदास स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जाने जानी जाती हैं

राखी सावंत अपने बिंदास स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जाने जानी जाती हैं. हालांकि उनके फैशन सेंस का अक्सर मजाक बनता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. फिल्मेफेयर अचीवर नाइट पार्टी में हुआ. वह यहां एक ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची जिसका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है.

राखी सावंत पार्टी में अरेबियन स्टाइल वाली एक ड्रेस पहने हुए थीं. उन्होंने सिर पर मैचिंग का एक स्कार्फ पहना हुआ था और उसके ऊपर एक क्राउन पहना हुआ था.
राखी ने इस ड्रेस के नीचे ब्लैक जींस और हाई लेंग्थ बूट पहने हुए थे. उन्होंने काफी अच्छे से मेकअप किया हुआ था और आंखों में गहरा काजल लगाया हुआ था.
राखी सावंत इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं और फोटो के लिए बेहतरीन पोज दे रही थीं.
राखी सावंत की ये तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं, नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और लोग उनके लुक का मजाक उड़ाने लगे.


Next Story