मनोरंजन

कंगना रनौत के शो में नजर आएंगी राखी सावंत? बोलीं- रितेश को मिला है ऑफर

Rounak Dey
23 Feb 2022 11:18 AM IST
कंगना रनौत के शो में नजर आएंगी राखी सावंत? बोलीं- रितेश को मिला है ऑफर
x
जो सिर्फ खुद को ही महान समझती हैं और बाकी सब उनके लिए बेकार हैं।

कंगना रनौत का शो लॉकअप लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस की तरह ये भी एक कैप्टिविटी बेस्ड शो होगा जिसमें खिलाड़ियों को अपनी रोजमर्रा की चीजें पाने के लिए अलग-अलग तरह के टास्क पूरे करने होंगे। कौन से कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा होंगे ये जानने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं लेकिन इसी बीच मेकर्स ने धीरे-धीरे करके कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इसी बीच राखी सावंत ने शो से जुड़ी एक ऐसी जानकारी शेयर की है जिसे जानकर बहुत से फैंस खुश होंगे लेकिन कई को निराशा होगी।

कब और कहां प्रसारित होगा लॉकअप?
राखी सावंत ने बताया है कि उनके एक्स-हसबैंड रितेश को कंगना रनौत का शो लॉकअप ऑफर किया गया था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें नहीं मालूम कि रितेश इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। MX प्लेयर और ALT बालाजी पर प्रसारित होने जा रहे इस शो का प्रोडक्शन एकता कपूर ने किया है और 27 फरवरी से आप इसे इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बिलकुल फ्री में देख पाएंगे। इसके लिए कोई भी सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी।



राखी सावंत नहीं, रितेश को आया है ऑफर
जहां तक बात है राखी सावंत के पति रितेश को लॉकअप ऑफर किए जाने की तो Etimes के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'आया ही नहीं है, मुझे तो ऑफर नहीं आया। मुझे नहीं पता है लेकिन मेरे हसबैंड रितेश को ऑफर आया है। मेरे एक्स हसबैंड। मुझे नहीं पता है कि वो शो का हिस्सा बनेगा या नहीं। मेरी बात नहीं हुई है। मेरा अभी कुछ नहीं बताया है।'
एकता कपूर के लिए शो में जाने को तैयार राखी
कंगना रनौत ने कहा कि वह एकता कपूर के लिए तो शो का हिस्सा बनने को तैयार हैं लेकिन दीदी के लिए वह इस शो में कभी भी नहीं जाना चाहेंगी। दीदी से राखी सावंत का मतलब कंगना रनौत से है। बता दें कि राखी सावंत पहले भी कंगना रनौत को जमकर खरी खोटी सुना चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि कंगना वो एक्ट्रेस हैं जो सिर्फ खुद को ही महान समझती हैं और बाकी सब उनके लिए बेकार हैं।


Next Story