मनोरंजन
राखी सावंत को साइबर सेल ने किया तलब, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
21 Feb 2025 12:47 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई: महाराष्ट्र साइबर सेल ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो से जुड़े विवाद मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को तलब किया है। साइबर सेल ने उन्हें 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। अभिनेत्री राखी सावंत भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में जज बनकर जा चुकी हैं। उनके शॉर्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
जानकारी के अनुसार, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर चल रहे विवाद के आरोपी रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना महाराष्ट्र साइबर के संपर्क में हैं। इनका शुक्रवार को बयान दर्ज किया जाएगा। वे अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर कार्यालय जाएंगे। ये सभी अधिकारियों द्वारा दिए गए वक्त पर पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराएंगे।
महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को समन भेजकर 18 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था, वे उनके सामने पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद समय रैना को गुरुवार को फिर से समन भेजा गया। महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैना से उनके सामने जल्द पेश होने के लिए कहा है।
ज्ञात हो कि कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर और उसके सहयोगियों को अगले नोटिस तक यूट्यूब या अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई भी शो प्रसारित करने से मना कर दिया।
बीते दिनों समय रैना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।" बता दें कि साइबर पुलिस ने शो में शामिल 40 लोगों की पहचान करने का दावा किया था।
Tagsइंडियाज गॉट लेटेंटराखी सावंतमहाराष्ट्र साइबर सेलIndia's Got LatentRakhi SawantMaharashtra Cyber Cell
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





