मनोरंजन
सड़क किनारे बैठकर रोने लगीं राखी सावंत, वीडियो देख भावुक हुए लोग
Shubhra Nandy
20 April 2021 8:01 AM IST

x
राखी सावंत की मां जया सावंत का पिछले कई महीने से कैंसर का इलाज चल रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| राखी सावंत की मां जया सावंत का पिछले कई महीने से कैंसर का इलाज चल रहा है। 'बिग बॉस 14' में जब राखी पहुंची थीं तो उन्होंने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया था। उस वक्त उन्होंने बताया था कि वह शो से कमाई हुई रकम से मां का इलाज करना चाहती हैं। बाद में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की। अब राखी की मां का ऑपरेशन हो गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो पोस्ट कर सलमान खान का शुक्रिया किया। इसके अलावा जब पैपराजी के सामने राखी पहुंचीं तो वो फूट-फूटकर रोने लगीं।
सड़क पर बैठकर रोने लगीं राखी
वीडियो में राखी कहती हैं कि 'हे प्रभु, इस वक्त ऐसे हालात हैं मेरे मैं क्या करूं। डॉक्टर बहुत ही ज्यादा पैसे बोल रहे थे कैंसर का, उन्होंने कहा कम से कम 15-20 दिन रखना पड़ेगा अस्पताल में। अभी सारी जिम्मेदारी सलमान खान ने और सोहेल भाई ने उठा ली। आज सुबह ही मेरी मां का ऑपरेशन हो गया। डॉक्टर ने कहा कि अगर ये जल्दी नहीं आती तो मम्मी नहीं बच सकती थी।' इसके बाद राखी सड़क पर ही बैठ जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। उन्होंने सलमान खान को शुक्रिया अदा किया।
राखी ने शेयर किया था वीडियो
राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें डॉक्टर्स ऑपरेशन के बाद निकाले गए ट्यूमर को दिखा रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में राखी ने लिखा- 'सभी फैंस को शुक्रिया। सलमान खान को शुक्रिया। डॉक्टर संजय शर्मा और डॉ. चोपड़ा को धन्यवाद। मेरे सभी चाहने वालों को धन्यवाद। ऑपरेशन सफल हुआ।'
'बिग बॉस 14' में लिया था हिस्सा
राखी सावंत 'बिग बॉस 14' में बतौर चैलेंजर पहुंची थीं। पहले शो की टीआरपी बहुत अच्छी नहीं जा रही थी लेकिन राखी ने शो को पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भर दिया। वो कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती थीं कि दर्शक हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते थे।
Next Story





