मनोरंजन
राखी सावंत मुंबई में हुईं स्पॉट, बीच सड़क पर ईद मना रही लड़कियों को लताड़ा...
Shubhra Nandy
15 May 2021 2:30 PM IST

x
बिग बॉस फेम टीवी कलाकार राखी सांवत अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क|बिग बॉस फेम टीवी कलाकार राखी सांवत अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती है। अदाकारा अक्सर अपने बोल्ड स्टेटमेंट और अजीबो-गरीब फोटोज, वीडियोज की वजह से लाइमलाइट चुरा लेती है। कोरोना काल में भी राखी सावंत (Rakhi Sawant) सब्जी खरीदते हुए या शॉपिंग करते हुए अक्सर स्पॉट हो जाती हैं और यहां भी लोगों का मनोरंजन कर जाती है। हाल ही में कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ईद के मौके पर मुंबई में स्पॉट हुईं। यहां वो कुछ लड़कियों को बिना मास्क के ईद मनाने पर नाराजगी जताती दिखीं।
राखी सावंत ने इन लड़कियों से बिना मास्क घूमने के लिए खूब लताड़ा और पूछा मास्क कहा हैं? राखी सावंत के इस सवाल पर एक लड़की ने कहा, 'मास्क उड़ गया', इस पर राखी सावंत ने डांटते हुए कहा मास्क है या चिड़िया?, राखी सावंत की इस बात पर वहां खड़े लोग हंसने लगे। इसके साथ ही राखी सावंत उस लड़की को कोरोना की भयावहता समझाती दिखीं और उसके लिए मास्क मांगते हुए भी दिखी। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
Next Story





