मनोरंजन
Rakhi Sawant ने सर्जरी से पहले Mood को किया सेट, अस्पताल में बॉयफ्रेंड आदिल संग खूब लगाए ठुमके
Rounak Dey
31 Aug 2022 5:57 AM GMT

x
जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। कपल को अब अक्सर मीडिया के साथ एक साथ स्पॉट भी किया जाता है।
बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' यानी एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी ही वजहों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आए दिन उनका कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। इसी बीच हाल ही में राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है।
दरअसल, राखी सावंत कोई सर्जरी करवाने जा रही हैं। उन्होंने सर्जरी से पहले अपने मूड को अस्पताल में ही डांस करके सेट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी कैजुअल आउटफिट पहने अस्पताल के बेड के पास जबरदस्त डांस कर रही हैं। उनके हाथ में कैनेला लगा हुआ है। वहीं इस दौरान उनके साथ बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी भी नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर कर राखी ने कैप्शन में लिखा-डांस मुझे किसी भी हालत में नहीं छोड़ता #हॉस्पिटल प्री सर्जरी डांस...! राखी सावंत के इस वीडियो पर फैंस और स्टार्स कमेंट कर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें, राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। कपल को अब अक्सर मीडिया के साथ एक साथ स्पॉट भी किया जाता है।
Next Story