मनोरंजन

Rakhi Sawant ने की प्राइवेट जेट की सवारी, फैंस बोले 'इसका किराया कौन…'

Rounak Dey
28 Feb 2022 10:11 AM IST
Rakhi Sawant ने की प्राइवेट जेट की सवारी, फैंस बोले इसका किराया कौन…
x
राखी सावंत का ये वीडियो देखकर फैंस की भी हंसी छूट गई है। लोगों ने राखी सावंत की मजाक बनानी शुरू कर दी है।

Rakhi Sawant's chopper ride Video: टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) किसी से कम नहीं है। राखी सावंत लाइमलाइट में आने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती। इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत अपने प्राइवेट चॉपर से उतरती नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने वीडियो में दावा किया है कि ये चॉपर उन्होंने खरीदा है। चॉपर हाथ लगते ही राखी सावंत के तो अंदाज ही बदल गए हैं। राखी सावंत ने किसी क्वीन की तरह एंट्री मारी। वीडियो में राखी सावंत का लुक किसी राजकुमारी की तरह लग रहा है। अपनी चौपर की सवारी के दौरान राखी सावंत कहती दिखीं कि वो युगांडा की प्रिंसेज हैं। राखी सावंत का ये वीडियो देखकर फैंस की भी हंसी छूट गई है। लोगों ने राखी सावंत की मजाक बनानी शुरू कर दी है।







Next Story