मनोरंजन
राखी सावंत ने बीच रोड पर ऐसे लगाई दौड़, जमकर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
9 Aug 2021 11:03 AM IST

x
राखी सावंत, जिन्हें किसी-न-किसी बहाने सुर्खियों में बने रहने की आदत है, वे भी जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में भारत के नीरज चोपड़ा द्वारा ओलंपिक में गोल्ड पदक लाए जाने के बाद इस खेल के जुनून में खुद को शामिल होने से रोक नहीं सकी हैं.
राखी सावंत, जिन्हें किसी-न-किसी बहाने सुर्खियों में बने रहने की आदत है, वे भी जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में भारत के नीरज चोपड़ा द्वारा ओलंपिक में गोल्ड पदक लाए जाने के बाद इस खेल के जुनून में खुद को शामिल होने से रोक नहीं सकी हैं. तभी तो राखी सावंत ने बीच सड़क पर उतर कर नीरज चोपड़ा की ही स्टाइल में भाला फेंकने की कोशिश की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं, इस वीडियो पर उनके फैंस और देखने वाले तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
सोशल मीडिया में जो राखी सावंत का वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें यह देखा जा सकता है कि पिंक कलर की टॉप पहनी हुई राखी सावंत बीच सड़क पर दौड़ते हुए भाले के तौर पर एक डंडा फेंकती हैं. आसपास मौजूद लोगों से वे कहती हैं कि कोशिश तो की न मैंने. मैंने अच्छा फेंका न....एकदम कड़क फेंका न...इसके बाद वे जय हो और जय हिंद का नारा भी लगाती हैं. अंत में वे वापस अपनी गाड़ी में बाय बोलते हुए चली जाती हैं. उनके फैंस भी उन्हें बाय कहते हैं. राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो गया है.
एक फैन ने लिखा है कि, 'बहुत साफ दिल की है. बाकी नौटंकी क्वीन्स से बहुत बेहतर'. एक और फैन ने लिखा है कि, 'एकदम शुद्ध दिल की...झल्ली है, पर अच्छी है'. वहीं कुछ फैन ने राखी सावंत को क्यूट बताया है, जबकि एक फैन ने तो लिख दिया है कि वे अगले 2024 के पेरिस ओलिंपिक में जाने वाली हैं. कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की है, लेकिन यह तो मानना पड़ेगा कि राखी सावंत हमेशा अपने बिंदास अंदाज के साथ सामने आती हैं.
Next Story





