मनोरंजन

राखी सावंत ने धर्म बदलने के बाद पहली बार रखा रोजा, दोस्तों के साथ की इफ्तार पार्टी

Neha Dani
27 March 2023 5:19 AM GMT
राखी सावंत ने धर्म बदलने के बाद पहली बार रखा रोजा, दोस्तों के साथ की इफ्तार पार्टी
x
वह खजूर खा कर अपना रोजा खोलती हैं। यह वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
एक्ट्रेस राखी सावंत बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते साल राखी ने आदिल खान दुर्रानी संग गुपचुप निकाह कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और अपना नाम भी बदल कर फातिमा कर लिया था। आदिल संग राखी के रिश्ते इन दिनों बिगड़े हुए हैं, लेकिन वह इस्लाम धर्म को पूरी तरह फॉलो कर रही हैं।वहीं, अब राखी ने रमजान का पहला रोजा रखा है। इफ्तार करते वक्त का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता कि राखी सावंत इस दौरान ब्लैक बुर्के में नजर आ रही हैं और जमीन पर बैठी हुई हैं। उनके साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। रोजा खोलने से पहले राखी दुआ मांगती नजर आ रही है। जिसके बाद वह खजूर खा कर अपना रोजा खोलती हैं। यह वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
Next Story