मनोरंजन

Rakhi Sawant को सता रहे रितेश की याद, देखें वीडियो

Rounak Dey
26 Feb 2022 9:40 AM IST
Rakhi Sawant को सता रहे रितेश की याद, देखें वीडियो
x
हम दोनों ने सबकुछ संभालने की लाख कोशिश की लेकिन नहीं संभला।

ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। राखी सावंत हाल ही में पति रितेश से अलग हो गईं लेकिन वह अभी भी उन्हें भूल नहीं पाईं हैं। यही वजह है कि उन्हें रितेश की तस्वीरों की वीडियो बनाकर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जुबिन नौटियाल का 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' बज रहा है।

इस वीडियो के साथ राखी ने तो कोई कैप्शन नहीं दिया है लेकिन फैंस तरह तरह से पोस्ट कर रहे हैं और अलग अलग मतलब भी निकाल रहे हैं। एक फैन ने चुटकी ली, कहा- ये आपका पति था ही नहीं कभी झूठी।


वहीं एक यूजर ने सवाल किया -'अफसाना की शादी में राखी इतना क्यों खुश नजर आ रही थीं फिर। अब पति याद आ गया है। लगता है कि राखी ने ही अपने पति को छोड़ा है। ये एक नंबर की ड्रामे बाज है। सॉरी राखी आप के ऊपर जल्दी से विश्वास नहीं होता है।'
रितेश उस वक्त चर्चा में आए थे जब 2020 में राखी ने कहा था कि उन्होंने रितेश नाम के एक शख्स से शादी कर ली है। हालांकि तब तक रितेश का चेहरा किसी के सामने नहीं आया था। लेकिन 2021 में जब राखी ने 'बिग बॉस 15' में रितेश के साथ एंट्री की तो सबको यकीन हो गया कि रितेश और राखी पति-पत्नी हैं लेकिन शो खत्म होने के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।
राखी सावंत ने 13 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह रितेश से अलग हो रही हैं। उन्होंने लिखा था- मैं अपने फैंस का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया। मैंने और रितेश ने फैसला ले लिया है कि हम अलग हो रहे हैं। बिग बॉस के बाद काफी चीजे बदल चुकी हैं। मैं कुछ चीजों से अंजान थी। हम दोनों ने सबकुछ संभालने की लाख कोशिश की लेकिन नहीं संभला।

Next Story