मनोरंजन

राखी सावंत ने पति के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Rounak Dey
28 Jan 2022 11:53 AM IST
राखी सावंत ने पति के साथ सरेआम की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
x
शरमाओ मत...मैं तुम्हारी अपनी हूं पड़ोस की थोड़ी हूं।'

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत का सफर 'बिग बॉस 15' से खत्म हो चुका है। वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर बीबी हाउस में पहुंची राखी सावंत ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। वहीं फिनाले के आखिरी हफ्ते में पहुंचकर राखी सावंत के मिड-वीक एविक्शन ने न सिर्फ उनको बल्कि दर्शकों को भी काफी हैरान किया है। शो से निकलने के बाद राखी सावंत और उनके पति रितेश का एक वीडियो सोशल मीडिया परतेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी ने पति के साथ सरेआम ऐसी हरकत की जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यहां देखें वीडियो...



राखी सावंत का वायरल हो रहा वीडियो वूंपला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ मीडिया से बातचीत करती दिख रही हैं। इस दौरान वह सबके सामने अपने पति संग रोमांटि होती नजर आईं। आप देख सकते हैं कि राखी रितेश से कहती हैं, 'शरमाओ मत ना मैं तुम्हारी अपनी हूं पड़ोस की थोड़ी न हूं। आओ शरमाओ मत।' ये कहते हुए राखी, रितेश के गाल पर किस कर देती हैं। इसके बाद वो कहती हैं, 'हां सबको मेरे हस्बैंड को देखना था। आप लोग खुश हैं।' इसके बाद राखी, रितेश से उनको किस देने के लिए कहते हैं। लेकिन वह शरमाते हैं, लेकिन राखी के कहने पर वह उन्हें किस कर लेते हैं। वहीं फोटोग्राफर भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों की जोड़ी की भी तारीफ की।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जानू एक किस दो ना! शरमाओ मत...मैं तुम्हारी अपनी हूं पड़ोस की थोड़ी हूं।'
Next Story