मनोरंजन

राखी सावंत ने GYM में किया ऐसा गजब का डांस, VIDEO को मिल रहे धड़ाधड़ लाइक्स

Shubhra Nandy
14 July 2021 1:57 PM IST
राखी सावंत ने GYM में किया ऐसा गजब का डांस, VIDEO को मिल रहे धड़ाधड़ लाइक्स
x
राखी सावंत को ड्रामा क्वीन इसलिए कहा जाता है,

राखी सावंत को ड्रामा क्वीन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि जितना कंटेंट राखी एक दिन में दे देती हैं, उतना तो सेलेब्रिटी एक साल में नहीं दे पाते. शायद यही वजह है कि राखी को देखना भी लोगों को काफी पसंद आता है और उनके वीडियो आते ही वायरल भी हो जाते हैं. राखी अक्सर अपने जिम के बाहर मीडिया से बात करती हुई देखी जाती हैं. ऐसे में अब जिम के अंदर से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने जिम पार्टनर के साथ एक गाने पर मस्ती में डांस कर रही हैं.

राखी सावंत ने जिम में किया डांस

लोग जिम में कसरत करने जाते हैं, लेकिन राखी सावंत के कभी-कभी डांस वीडियो भी यहां से वायरल हो जाते हैं. राखी का यह नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने जिम पार्टनर के साथ आमिर खान के गाने 'आज न छोडूंग तुझे' पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में राखी जिम के कपड़े पहन इस गाने पर जमकर थिरक रही हैं. राखी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'तेरा ध्यान किधर है, राखी इधर है'. राखी के वीडियो को अब तक 19 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वे उनके वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं.
हाल ही में रिलीज हुआ है म्यूजिक एल्बम
राखी सावंत का लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम 'ड्रीम में एंट्री' हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें उनका शानदार डांस लोगों को खूब पसंद आया है. राखी आये दिन अपने गाने का प्रमोशन करते हुए भी देखी जा रही हैं. गौरतलब है कि राखी ने बिग बॉस 14 में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था, जिसके बाद वे लोगों की फेवरेट बन गई हैं.


Next Story