मनोरंजन
राखी सावंत ने 'कयामत' पर GYM में किया ऐसा जोरदार डांस, वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
10 Aug 2021 11:14 AM IST

x
ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं.
ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं. वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन एक्ट्रेस अपने नए-नए वीडियो के जरिए फैन्स का मनोरंजन करती रहती है. हालही में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अजय देवगन के गाने पर 'कयामत' जिम में जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. राखी सावंत (Rakhi Sawant Dance Video) का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
डांस वीडियो किया शेयर
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो जिम में अपने पार्टनर के साथ 'कयामत' सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. राखी के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. अब इस वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं. उनके एक फैन ने कमेंट कर लिखा है 'क्या बात है जबरदस्त डांस'.
राखी सावंत का करियर
बता दें कि, राखी सावंत (Rakhi Sawant) बिग बॉस से बाहर आने के बाद खूब चर्चाओं में हैं और उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है. हाल ही में उनका 'ड्रीम में एंट्री' गाने रिलीज हुआ था, जिसके बाद अब राखी सावंत का दूसरा गाना 'लॉकडाउन' भी रिलीज हुआ है, जो कि खूब पसंद किया जा रहा है. राखी सावंत ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई है, जिसमें मैं हूं ना और, दिल बोले हड़िप्पा, जोरू का गुलाम, एक कहानी जूली की और बुड्ढा मर जाएगा जैसी फिल्में शामिल हैं.
Next Story





