मनोरंजन

शाहरुख खान के समर्थन में आईं राखी सावंत, थूक विवाद पर कही ये बात

jantaserishta.com
8 Feb 2022 10:57 AM IST
शाहरुख खान के समर्थन में आईं राखी सावंत, थूक विवाद पर कही ये बात
x

नई दिल्ली: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद हर कोई उनकी आत्मा शांति की प्रार्थना रहा है. जब उनका पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क ले जाया गया तो आखिर वक्त भी हर कोई उनको सलाम कर रहा था. जिसमें से एक थे बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान. उन्होंने मुस्लिम रीतियों के अनुसार लता जी के सामने दुआ पढ़ी. लेकिन उसके बाद से उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. कई लोगों ने उनके फूंक मारने के तरीके को गलत बताया. लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि वह लता जी के पार्थिव शरीर पर थूक रहे थे.

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने शाहरुख का पक्ष लेते हुए कहा देखिए वो वहां जाकर दुआ पढ़ने के बाद फूंकते हैं. आप लोगों का ऐसा कहना गलत है. थोड़ी सी शर्म आनी चाहिए. वो हमारे लेजेंड हैं. नमाज पढ़ने के बाद फूंका जाता है यानी कि उनको जन्नत में जगह मिलती है. वहां बड़ी से बड़ी हस्ती मौजूद थीं. थोड़ी शर्म करो. उनको क्रिटिसाइज मत करो.
इससे पहले शाहरुख के फैंस भी ट्रोल्स का जवाब देने में लगे हुए थे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी इसकी निंदा की. उनका कहना है कि हम इतना गिर चुके हैं कि हमें प्रार्थना करना भी थूकना लग रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में एक तरफ शाहरुख खान दुआ पढ़ रहे हैं. तो उनके साइड में खड़ी पूजा ददलानी हाथ जोड़े खड़ी हैं. कई लोग इस खूबसूरत मंजर की सराहना कर रहे हैं. फैंस ने कहा इंटरनेट पर आज की यह बेस्ट फोटो है.
रविवार को शाम 6:30 बजे पूरे सम्मान के साथ लता जी का अंतिम संस्कार किया गया. जहां कई हस्तियां शामिल हुईं. मल्टिपल ऑर्गन फेलियर के चलते लता जी का निधन होगया था. जिसके बाद से हर कोई सदमें हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story