मनोरंजन

नेशनल TV पर रोमांटिक हुई राखी सावंत, कैमरे के सामने किया Liplock, शरमाकर लाल हुई ड्रामा क्वीन

jantaserishta.com
11 Dec 2021 11:02 AM IST
नेशनल TV पर रोमांटिक हुई राखी सावंत, कैमरे के सामने किया Liplock, शरमाकर लाल हुई ड्रामा क्वीन
x

बिग बॉस सीजन 15 में राखी सावंत एंटरटेन कर फैंस का दिल जीत रही हैं. इस बार राखी सावंत शो में अपने पति रितेश के साथ आई हैं. वैसे तो रितेश राखी के असली पति हैं या नकली, इस पर बहस चालू है. फैंस को बीते एपिसोड में कपल की पहली बार रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली.

जी हां, अगर आपने बिग बॉस 15 का बीता एपिसोड नहीं देखा तो ये खबर आपके लिए है. शुक्रवार के एपिसोड में जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरान होंगे. पहली बार शो में राखी सावंत और उनके पति रितेश के बीच लवी डवी मोमेंट्स हुए.
राखी के पति रितेश ने सुबह सुबह बिग बॉस हाउस में रोमांस का तड़का लगाया. रितेश ने बाकी घरवालों के सामने राखी सावंत को लिप किस किया. पति का ये जेस्चर देख राखी सावंत शरमा गईं. राखी का रिएक्शन देखने लायक था.



बीते एपिसोड में सभी घरवाले गार्डन एरिया में बैठे थे. तभी राखी सावंत और उनके पति को साथ में खड़ा देख बाकी घरवाले kiss kiss kiss चिल्लाने लगते हैं. इसके बाद जो हुआ उसने सभी बीबी फैंस को सरप्राइज किया.
राखी सावंत और उनके पति रितेश करीब आए और रितेश ने राखी को लिप्स पर किस किया. ये नजारा देख सभी घरवाले हूटिंग करने लगते हैं. राखी नेशनल टेलीविजन पर पति को किस करने के बाद शरम से लाल हो जाती हैं.
वहीं रितेश भी ब्लस करते दिखते हैं. घरवाले राखी और रितेश को चिढ़ाते हैं. राखी और रितेश के बीच ये रोमांटिक मोमेंट्स पर सोशल मीडिया पर चुटकी ली जा रही है. राखी-रितेश की किसिंग क्लिप्स वायरल हो गई है.


राखी सावंत जबसे बीबी 15 में आई हैं वो अपने पति से अक्सर ये शिकायत करती दिखीं कि उनके पति उनसे दूर रहते हैं. पास नहीं आते. शो में नजदीक आने से कतराते हैं. कहते हैं घरवाले देख रहे हैं.
लेकिन शुक्रवार के एपिसोड में रितेश ने घरवालों की शरम किए बिना राखी के साथ अपने प्यार का खुले दिल से इजहार किया. राखी और रितेश की रोमांटिक केमिस्ट्री की जबरदस्त चर्चा हो रही है.
राखी के पति रितेश जबसे बीबी15 में आए हैं उन्हें लेकर बज बना हुआ है. रितेश की इन दिनों तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें वे अपनी पत्नी और बच्चों संग नजर आ रहे हैं. ये फोटो शेयर कर फैंस रितेश को राखी का फेक पति बता रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story