मनोरंजन

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की शुरू हुई कैट फाइट, 31 किलो मेकअप करके उड़ाई ख‍िल्‍ली

Rounak Dey
2 Nov 2022 5:57 AM GMT
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की शुरू हुई कैट फाइट, 31 किलो मेकअप करके उड़ाई ख‍िल्‍ली
x
बिग बॉस अलग ही चल रहा है। बहुत दिलचस्प है। एक ने कहा- अब कैट फाइट देखने में मजा आएगा।
बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं। मीटू पर आरोप लगने की वजह से वह खबरों में बने हुए हैं। शर्लिन चोपड़ा ने तो उनके खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज करवाया है और लगातार मीडिया में आकर बयान भी दे रही हैं। यह सब देखकर पहले राखी सावंत ने एक्ट्रेस के खिलाफ काफी कुछ कहा और अब शर्लिन खुद उन्हें ललकारते हुए दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने पपाराजी के सवालों के जवाब पर कहा था शर्लिन हर 6 महीने में किसी न किसी पर रेप का केस लगा देती है। वह खुद तो सुधरी हुई हैं नहीं और दूसरों को सुधारने चली हैं। शर्लिन चोपड़ा को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने शर्लिन के रोने का काफी मजाक उड़ाया था। अब इसी के जवाब में शर्लिन चोपड़ा ने भी पपाराजी के सामने राखी की खिल्ली उड़ाई है।
शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत की उड़ाई खिल्ली




मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने कहा कि राखी 31 किलो का मेकअप लगाती हैं। गंजे सिर को छिपाने के लिए हेयर एक्सटेंशन और विग का इस्तेमाल करती है। हर 3-4 महीने में अपने बॉयफ्रेंड्स और पति बदलती है। हमने कभी पूछा कि आप ऐसा क्यों करती हैं? अब जब उसकी जलने लगती है तो क्या किया जाए? बरनॉल भेजा जाए उसके घर पर?
शर्लिन चोपड़ा ने उतारी राखी सावंत की नकल
शर्लिन ने आगे राखी की नकल उतारते हुए कहा- मीडिया के सामने हें-हें करती रहती हैं। आदिल-आदिल बोलती रहती हैं। मतलब क्या है ये नौटंकी। बेवकूफ। अरे जिम के अंदर घुसो। जाओ। वेट लिफ्टिंग करो। डोले-शोले बनाओ। बॉडी बनाओ। लेकिन मेहनत नहीं करनी है मैडम को। बस 24 घंटे मीडिया-पपाराजी के सामने चीखना-चिल्लाना और आदिल-आदिल।
राखी सावंत ने दिया शर्लिन चोपड़ा को जवाब



हालांकि इसका राखी सावंत ने जवाब दिया है। उन्होंने एक वीडियो बनाकर कहा- मर्लिन खोपड़ा। तुम्हें करारा जवाब मिलेगा। तीन दिन तक मैं शूट कर रही हूं। मर्लिन खोपड़ा... तुम्हें करारा.... मिलेगा। वेट एंड वॉच। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी खूब मजेदार कमेंट्स किए। एक ने लिखा- इनका बिग बॉस, बिग बॉस अलग ही चल रहा है। बहुत दिलचस्प है। एक ने कहा- अब कैट फाइट देखने में मजा आएगा।
Next Story