मनोरंजन
एयरपोर्ट पर रोमांटिक हुए राखी सावंत-आदिल खान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Rounak Dey
14 Aug 2022 9:06 AM GMT
x
सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड आदिल (Rakhi Adil Video) के साथ स्पॉट हुई हैं। राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लेटेस्ट वीडियो में राखी सावंत आदिल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो वो पिंक कलर के ऑउटफिट में नजर आईं। इस ड्रेस में राखी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। राखी के साथ आदिल का भी अलग अंदाज देखने को मिला। एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड का हाथ थामे नजर आ रही हैं।एक दूसरे का हाथ थाम रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं राखी और आदिल।
ड्रामा क्वीन का यह वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानि ने साझा किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं हैं जब राखी आदिल संग यूं सरेआम रोमांटिक हुई हों। इससे पहले एक्ट्रेस ने सरेआम बॉयफ्रेंड को लिप लॉक किया था।
फैंस को राखी और आदिल की जोड़ी बेहद पसंद हैं। बीते दिनों इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी हालांकि दोनों ने एक साथ आकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Rounak Dey
Next Story