मनोरंजन

कड़वाहट भूलकर फिर एक हुए Rakhi Sawant-Adil Durrani, शादशुदा जिंदगी के पटरी पर लौटते ही एक्ट्रेस ने जताई खुशी

Rounak Dey
5 Feb 2023 8:54 AM IST
कड़वाहट भूलकर फिर एक हुए Rakhi Sawant-Adil Durrani, शादशुदा जिंदगी के पटरी पर लौटते ही एक्ट्रेस ने जताई खुशी
x
मैं अब मेरे आदिल को बदनाम नहीं करूंगी। आदिल मेरा है, मेरे पास रहेगा और किसी के पास नहीं जाएगा।"
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली राखी सावंत बीते कई दिनों से अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए काफी चर्चा में बनी हुई हैं। रखी सावंत ने पिछले कुछ दिनों में पति आदिल दुर्रानी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के इल्जाम लगाए थे। साथ ही राखी सावंत ने यह भी कहा था कि उनकी शादी खतरे में है। राखी सावंत ने मीडिया के सामने रो-रोकर अपनी शादीशुदा जिंदगी में मचे बवाल पर बातचीत की थी। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह बताती नजर आईं कि उनकी और आदिल दुर्रानी की शादी पटरी पर लौट आई है। राखी सावंत अपने इस वीडियो में काफी खुश भी नजर आईं।
राखी सावंत ने मीडिया के सामने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं जनता को खुशखबरी देना चाहूंगी कि मेरा आदिल मेरे पास वापिस आ गया है। आज मेरे चेहरे पर फिर से खुशी की लहर आ गई है। अब मेरे और आदिल के बीच सब ठीक है। सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला हीं कहते हैं। हम दोनों मिलकर ढेर सारा काम करने वाले हैं। अब आदिल और मेरा जिंदगा बहुत अच्छा है। अब कोई भी गड़बड़ नहीं होगी। मुझे मालूम नहीं है कि नाजुक रिश्तों में आखिर क्या बोलना है। मेरे सिर पर एक दबाव था और मैं थोड़ी डरी हुई थी। मैं अब मेरे आदिल को बदनाम नहीं करूंगी। आदिल मेरा है, मेरे पास रहेगा और किसी के पास नहीं जाएगा।"
राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादीशुदा जिंदगी के लिए जहां कुछ यूजर्स ने उन्हें बधाइयां दीं। तो वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा, "क्या नौटंगी है यार, हर वक्त।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये सीरीज कभी खत्म नहीं होने वाली है। दूसरे एपिसोड का इंतजार है।"

Next Story