मनोरंजन
रोमांटिक हुए राखी-आदिल, ''ड्रामा क्वीन'' के गाल पर किया KISS
Rounak Dey
31 July 2022 4:27 PM IST

x
फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस इन दिनों बॉयफ्रेंड आदिल को डेट कर रही है। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हाल ही में राखी और आदिल का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब देखा जा रहा है।
वीडियो में राखी ब्राउन लैदर आउटफिट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में राखी हॉट लग रही है। वहीं आदिल ब्लू पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। राखी और आदिल एक-दूसरे के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें राखी और आदिल की ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं थी। राखी कैमरे के सामने रोती नजर आई थी। दोनों ने फिर से एक साथ आकर सभी खबरों पर विराम लगा दिया। राखी और आदिल एक-साथ काफी खुश है। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Next Story





