मनोरंजन

अपने पोतों के साथ स्विमिंग पूल में एंजॉय करते नजर आए राकेश रोशन

Ritisha Jaiswal
12 Dec 2020 8:11 PM IST
अपने पोतों के साथ स्विमिंग पूल में एंजॉय करते नजर आए राकेश रोशन
x
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. ऋतिक अकसर अपने फैन्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर में राकेश रोशन अपने पोतों के साथ स्विमिंग पूल में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में देखा ज सकता है कि राकेश रोशन रेहान और रिदान के साथ मिलकर खूब मस्ती कर रहे हैं

इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा, "पापा बियर अपने बच्चों के साथ. इससे बेहतर नहीं हो सकता." ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसके अलावा एक्टर ने हाल ही में एक और फोटो शेयर किया था. इस तस्वीर में ऋतिक लुक देते नजर आ रहे हैंएक्टर ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो 2019 में उनकी 'वॉर' फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे. फिल्म में ऋतिक का कैरेक्टर और उनके दमदार स्टंट सबको खूब पसंद आए थे. वहीं, फिलहाल एक्टर ऋतिक रोशन 'कृष 4' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. यह फिल्म एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करती नजर आएगी.



Next Story