मनोरंजन
Hrithik Roshan-Ranbir Kapoor के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं राकेश रोशन, बोले- 'मैं दोनों को एक फिल्म...'
Shubhra Nandy
3 May 2021 2:35 PM IST

x
बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार ऋषि कपूर के करीबी दोस्तों में से एक राकेश रोशन ने मीडिया से बात करते हुए बताया है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार ऋषि कपूर के करीबी दोस्तों में से एक राकेश रोशन ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि वो रणबीर कपूर और अपने बेटे ऋतिक रोशन को एक फिल्म में साथ देखना चाहते हैं। राकेश रोशन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा है कि ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद उनका परिवार नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर से मिलने गया था और वो सभी लगभग 3-4 घंटे कपूर परिवार के साथ ही रहे। राकेश रोशन के अनुसार, 'मैं वो हॉलीडेज कभी नहीं भूल सकता हूं, जिनमें दोनों परिवार एक साथ थे। ऋतिक-रणबीर उस समय काफी छोटे थे और वो खूब मस्ती करते थे। मैं चाहता हूं कि रणबीर और ऋतिक एक साथ फिल्म में दिखाई दें।'
जब राकेश रोशन से पूछा गया कि क्या उनके पास कोई ऐसा सब्जेक्ट है, जिसमें रणबीर और ऋतिक फिट बैठें तो उन्होंने बताया, 'मेरे पास इस समय तो ऐसा कोई सब्जेक्ट नहीं है। अभी तो हम लोगों ने कृष 4 को भी होल्ड पर रखा हुआ है। एक बार कोविड को खत्म हो जाने दीजिए, उसके बाद हम देखते हैं।'
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से मल्टीस्टारर फिल्में नहीं बनी हैं, जिनमें दोनों अभिनेता एक ही स्तर के हो। अमूमन एक सुपरस्टार के साथ छोटा कलाकार साइन किया जाता है ताकि मल्टीस्टारर फिल्म को शुरू किया जा सके। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि राकेश रोशन का सपना कभी पूरा हो पाएगा या नहीं ?
अगर रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन के करियर की बात करें तो ये दोनों कलाकार ही इन दिनों काफी व्यस्त हैं। कोविड की वजह से ये अपनी रुकी हुई फिल्में ही शुरू नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में नई फिल्में साइन करना थोड़ा मुश्किल है। वैसे आप रणबीर-ऋतिक को साथ देखना चाहते हैं या नहीं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Next Story





