मनोरंजन

अपनी पत्नी और बेटी के साथ लोनावला में शिफ्ट हुए Rakesh Roshan

Gulabi
25 March 2021 5:14 PM IST
अपनी पत्नी और बेटी के साथ लोनावला में शिफ्ट हुए Rakesh Roshan
x
कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बॉलीवुड के भी कई सितारें इसकी चपेट में आ गए हैं

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बॉलीवुड के भी कई सितारें इसकी चपेट में आ गए हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि ऋतिक रोशन की पिता राकेश रोशन अपने परिवार के साथ लोनावला में शिफ्ट हो गए हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक राकेश रोशन संग पिंकी रोशन और सुनैना भी लोनावला रह रही हैं.


राकेश रोशन अब केवल बेहद ही अहम मीटिंग के लिए मुंबई आते हैं. वो परिवार के साथ लोनावला में रह रहे हैं. ऐसे में वो हफ्ते में केवल 2-3 बार ही शहर में आते हैं. दरअसल राकेश रोशन ने वहां काफी शानदार घर बनाया है. ऐसे में वो मुंबई की बजाए वहां ही रहना पसंद कर रहे हैं. जाहिर है कि यहां इंसान चाहे ना चाहे लोगों के सम्पर्क में आ ही जा रहा है. जबकि एक साल पहले कैंसर के चलते उनकी तबीयत भी खराब हो रखी थी. अब जब कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं. ऐसे में वहां रुकने का फैसला बिलकुल ही सही मालूम पड़ रहा है.

तो वहीं राकेश रोशन ने भी कन्फर्म किया है कि जब तक महामारी थम नहीं जाती वो लोनावला ही रहेंगे. वैसे राकेश रोशन ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई थी. जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई.

जबकि वहीं ऋतिक रोशन अपने घर पर ही रह रहे हैं. हालांकि उन्हें जब भी जिम का इस्तेमाल करना होता है वो पलाज़ो वाले घर पर चले जाते हैं.
Next Story