राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस, परिवार ने पुष्टि की

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे. कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का बुधवार को निधन हो गया है. वे 10 अगस्त को दिल का दौरा ( Heart Attack) पड़ने के बाद से एम्स में भर्ती थे. राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे. उन्हें उस समय हार्ट अटैक आया था, जब वो दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे.
कॉमेडी प्रेमियों के 'गजोधर' श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार दुखद है।उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया।उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 21, 2022
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली के AIIMS में निधन हुआ। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की।सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था।(फाइल फोटो) pic.twitter.com/kWuJCfsMS6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





