मनोरंजन

Raju Srivastava Health: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
16 Aug 2022 4:54 PM IST
Raju Srivastava Health: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई दिनों से AIIMS में भर्ती हैं. राजू की सेहत को लेकर कॉमेडियन के परिवारवालों समेत तमाम फैंस चिंतित हैं. हालांकि, राजू की सेहत में अब थोड़ा सुधार हो रहा है. लेकिन वो अभी भी ICU में ही हैं.

राजू श्रीवास्तव के बिजनेस मैनेजर ने कॉमेडियन की सेहत के बारे में अपडेट दी है. उन्होंने बताया कि राजू की कंडीशन में थोड़ा सुधार हुआ है. लेकिन वो अभी भी ICU में लाइफ सपोर्ट पर रहेंगे.
राजू श्रीवास्तव के बिजनेस मैनेजर ने कहा- राजू की कंडीशन धीरे-धीरे बेहतर हो रही है. वे ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. उनकी हेल्थ में सुधार हुआ है. अब वो अपनी बॉडी को थोड़ा बहुत मूव कर पा रहे हैं. उन्होंने आगे बताया- राजू श्रीवास्तव अभी ICU में वेंटिलेटर पर ही रहेंगे. डॉक्टर्स का कहना है कि राजू को पूरी तरह से होश में आने में करीब एक हफ्ते का समय लगेगा.
इससे पहले जानकारी मिली थी कि राजू श्रीवास्तव के इलाज में लगे डॉक्टर किसी तरह की कोई चूक नहीं करना चाहते हैं. उन्हें लगता है कि वो राजू को रिकवर कर लेंगे, इसलिए एम्स के डॉक्टरों ने अब राजू श्रीवास्तव से मिलने जुलने के लिए सभी पर रोक लगा दी है.
राजू के पीआरओ अजीत सक्सेना का कहना था- राजू भाई वेंटिलेटर पर हैं. ऐसे में इंफेक्शन का ज्यादा खतरा रहता है. कई खास लोग आ जाते हैं, जो बाहर से आते हैं और उनको मिलने से रोकने में कुछ असमंजस होता है. परिवार के लोग भी उनके रिश्तों को देखते हुए रोक नहीं पाते हैं. कुछ लोग राजू के काफी करीबी होते हैं कि चाहकर भी उनको रोकना मुमकिन नहीं होता.
कानपुर से भी कई चाहने वाले उनके बचपन के दोस्त दिल्ली पहुंच रहे हैं. राजू के रिश्तेदार ही काफी हैं, इसीलिए कहीं किसी से कोई इंफेक्शन राजू को न हो जाए, इसके लिए डॉक्टर्स ने परिवारवालों की सहमति से यह फैसला लिया है कि कोई भी राजू के पास या उनके बेड के करीब नहीं जाएगा.
राजू की हालत में कुछ कुछ सुधार हो रहा है. डॉक्टर्स हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि राजू ठीक हो जाएं और उन्हें इसका विश्वास भी है. रिकॉर्ड करके राजू के कान के पास उनके प्रिय लोगों के संदेश सुनाए गए हैं. राजू के शरीर ने रिस्पॉन्ड करना शुरू किया है.
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था. उसी दिन राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की गई थी.10 अगस्त से अब तक राजू डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं.
राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार की खबर सामने आने के बाद कॉमेडियन के परिवारवाले और तमाम फैंस ने राहत की सांस ली है. हालांकि, हर कोई कॉमेडियन के पूरी तरह से ठीक होने की अभी दुआएं मांग रहा है. हम भी दुआ करते हैं कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राजू श्रीवास्तव जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर लौट आएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story