मनोरंजन

सात समंदर पार भी दिखाई दी Rajnikanth की Jailer की दीवानगी, फिल्म के लिए एक कपल ने तय कर लिया हज़ारो KM का सफ़र

Harrison
10 Aug 2023 4:08 PM GMT
सात समंदर पार भी दिखाई दी Rajnikanth की Jailer की दीवानगी, फिल्म के लिए एक कपल ने तय कर लिया हज़ारो KM का सफ़र
x
मुंबई | साउथ सुपरस्टार थलाइवा का जादू जब चलता है तो बड़े-बड़े सुपरस्टार भी उनके सामने टिक नहीं पाते हैं। रजनीकांत की फैन फॉलोइंग शाहरुख-सलमान से भी आगे है। फैंस की ऐसी दीवानगी शायद ही किसी स्टार के लिए देखी गई हो। रजनीकांत की फिल्में फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होती हैं। फैन्स की यही दीवानगी रजनीकांत की 'जेलर' को लेकर भी देखने को मिल रही है।
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' को देखने के लिए सुबह से ही थिएटर के सामने लंबी कतारें लग गई हैं। 10 अगस्त को चेन्नई और बेंगलुरु के दफ्तरों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। थिएटर में लोग जमकर सीटियां बजा रहे हैं रजनीकांत का एक फैन जेलर से मिलने के लिए 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चेन्नई पहुंचा है। जापान के ओसाका से रजनीकांत की प्रशंसक जोड़ी यासुदा हिदेतोशी विशेष रूप से 'जेलर' देखने के लिए चेन्नई आई हैं।
वहीं मुंबई के सिनेमाघरों में थलाइवा को लेकर फैंस का क्रेज साफ नजर आ रहा है। फिल्म में रजनीकांत की एंट्री देख फैंस खुशी से नाचने लगे। फैंस ने इस कदर बगावत की कि फिल्म को ही कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। रजनीकांत की फिल्म जेलर की रिलीज से पहले उनके प्रशंसकों ने थिरुपरनकुंद्रम अम्मन मंदिर में विशेष पूजा की। प्रशंसकों ने उनकी फिल्म को सफल बनाने के लिए मंत्र पढ़े और विशेष प्रार्थनाएं कीं। फिल्म की रिलीज के बाद फैंस ने थिएटर के बाहर पटाखे फोड़े।
आपको बता दें कि रजनीकांत 2 साल बाद फिल्म जेलर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया नजर आ रही हैं। तमन्ना का गाना कावा रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने में तमन्ना का डांस और उनका अंदाज फैन्स को दीवाना बना रहा है। बात करें जेलर की तो इसमें रजनीकांत के अलावा जैकी श्रॉफ, योगी बाबू, राम्या कृष्णन और विनायक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा मोहनलाल और कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार ने शानदार कैमियो किया है।
Next Story