मनोरंजन

राजकुमार राव की दुल्हनियां पत्रलेखा के पारंपरिक देसी लुक

Pushpa Bilaspur
14 Nov 2021 12:16 PM GMT
राजकुमार राव की दुल्हनियां पत्रलेखा के पारंपरिक देसी लुक
x

राजकुमार राव की दुल्हनियां पत्रलेखा के पारंपरिक देसी लुक

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों चर्चा में हैं। अभिनेत्री पत्रलेखा से राजकुमार राव की शादी की चर्चा तेज हो गई है। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को फिल्मी स्टाइल में अंगूठी पहना रहे हैं। इस वीडियो के साथ दोनों ने अपने रिश्ते पर सगाई की मुहर लगा दी है। वीडियो में राजकुमार राव घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा से शादी के लिए पूछ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी है और दोनों ही परफेक्ट कपल लग रहे हैं। राजकुमार राव की मंगेतर पत्रलेखा भी अभिनेत्री हैं और बेहद स्टाइलिश हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर पत्रलेखा अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें उनके पारंपरिक से लेकर वेस्टर्न लुक को देखा जाता है। वैसे तो पत्रलेखा काफी ग्लैमरस हैं लेकिन पारंपरिक साड़ी लुक पत्रलेखा प्यारी लगती हैं। साड़ी से लेकर सूट तक को पत्रलेखा अपने स्टाइल में कैरी करती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए राजकुमार राव की दुल्हनियां पत्रलेखा के पारंपरिक देसी लुक की तस्वीरें।

राजकुमार राव की दुल्हनिया पत्रलेखा
तस्वीरों में देख सकते हैं कि पत्रलेखा ने पाउडर ब्लू रंग की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है। पत्रलेखा का ये साड़ी लुक पूरी तरह से पारंपरिक है। उन्होंने ग्लैमर की बजाय अपने स्टाइल से लुक को क्लासी बनाया है। साड़ी के साथ गुलाबी रंग का ब्लाउज, हरे रंग का चोकर, गोल्डन कंगन, इयररिंग्स से खुद को एक्सेसराइज किया है। पत्रलेखा ने क्लीन बन बनाते हुए गजरा लगा रखा है।
यहां पत्रलेखा ने हैवी फ्रिल प्रिंटेड स्कर्ट के साथ मैचिंग क्राॅप टाॅप स्टाइल ब्लाउज पहन रखा है। पत्रलेखा की ये ड्रेस स्टाइलिश और ग्लैमरस है। किसी पार्टी या फैमिली फंक्शन के लिए पत्रलेखा का स्टाइल परफेक्ट हैं। इसके साथ पत्रलेखा ने मेटल कड़ा और इयररिंग्स पहन रखा है।
शरारा और प्लाजो इन दिनों फैशन में है। पत्रलेखा ने भी ट्रेंड को फाॅलो करते हुए प्रिंटेड शरारा पहना है। पत्रलेखा ने अपने शरारा के साथ शाॅर्ट कुर्ते को पेयर किया है। इस स्लीवलेस कुर्ता सेट को ट्रेडिशनल टच देते हुए मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। इसके अलावा पत्रलेखा ने चोकर नेकपीस पहन रखा है।
पत्रलेखा को सिंपल साड़ी में स्टाइलिश दिखने का तरीका अच्छे से पता है। उन्होंने न तो साड़ी के पल्लू में प्लीट्स दी हैं और न ही का पिनअप किया है लेकिन इस तरह से साड़ी ड्रेपिंग के बाद भी उनका लुक गजब का लग रहा है।

Next Story