मनोरंजन

Sushant Singh Rajput की मौत पर भावुक हुए Rajkummar Rao, कहा 'मेरा दिल दहल...'

Rounak Dey
13 July 2022 12:10 PM IST
Sushant Singh Rajput की मौत पर भावुक हुए Rajkummar Rao, कहा मेरा दिल दहल...
x
भारत देश को हैरान कर दिया था। फैंस आज भी सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं।

Rajkummar Rao RECALL Sushant Singh Rajput: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद टैलेंटेड और स्मार्ट एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक धांसू फिल्में दी हैं। यही वजह है कि दर्शक उनकी एक्टिंग को दिल से पसंद करते हैं। राजकुमार ने काई पो चे, स्त्री, क्वीन, न्यूटन, बधाई दो, ट्रैप्ड, सिटीलाइट्स, लूडो और बरेली की बर्फी जैसी कई फिल्में देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस समय राजकुमार राव के पास आने वाले दिनों में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया, जिसे दर्शकों को ओर से खूब प्यार मिला है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने फिल्म 'काई पो चे' में उनके को-स्टार रहे सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है।

हाल ही में मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत के दौरान राजकुमार राव ने कई चीजों के बारे में बात की। बातचीत में उनसे 'काई पो चे' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने के अपने अनुभव और उनकी मौत की खबर सुनकर उन्होंने कैसे रिएक्शन दिया था, इस बारे में बात की। राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत ने विनम्र शुरुआत की। दोनों स्टार्स ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई।
राजकुमार ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने दिल तोड़ दिया था। मुझे अब भी याद है कि मैं घर पर था और लंच करने ही वाला था। मेरे पास मेरे लैंडलाइन नंबर पर कई बार कॉल आई और मैंने उठाया। एक पत्रकार ने मुझे ये खबर दी। हालंकि शुरुआत में मुझे यकीन ही नहीं हुआ।' सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन ने ना केवल राजकुमार राव बल्कि पूरा भारत देश को हैरान कर दिया था। फैंस आज भी सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं।

Next Story