मनोरंजन

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में आएंगी नजर

Rani Sahu
24 Nov 2021 12:37 AM IST
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में आएंगी नजर
x
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएगी

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएगी। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का एलान कर दिया है। इस फिल्म की घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर कर दी है।

फिल्म में राजकुमार राव महेंद्र के किरदार में नजर आने वाले हैं, वहीं जान्हवी कपूर महिमा का अहम किरदार निभा रही हैं। वीडियो की शुरूआत में राजकुमार और जान्हवी कपूर की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें वो कहते हैं कि कभी-कभी एक सपना पूरा करने के लिए, दो लोगों की जरूरत पड़ती है।


Next Story