मनोरंजन

सन्नी देओल को लेकर फिल्म बनाएंगे राजकुमार संतोषी

Rani Sahu
12 Jan 2023 10:37 PM IST
सन्नी देओल को लेकर फिल्म बनाएंगे राजकुमार संतोषी
x
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक राजकुमार संतोषी एक बार फिर से सन्न देओल को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। राजकुमार संतोषी ने सन्नी देओल को लेकर घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। राजकुमार संतोषी एक बार फिर सन्नी देओल को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू होगी।
संतोषी और सन्नी करीब 27 साल बाद दोबारा साथ में काम करते नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी बार 1996 में घातक में साथ काम किया था। राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story