मनोरंजन

राजकुमार राव, ईशा कोप्पिकर, अमृता फडणवीस ने गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट सफाई अभियान में लिया हिस्सा

Rani Sahu
29 Sept 2023 4:39 PM IST
राजकुमार राव, ईशा कोप्पिकर, अमृता फडणवीस ने गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट सफाई अभियान में लिया हिस्सा
x
मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारे राजकुमार राव, अमृता फडणवीस और ईशा कोप्पिकर को शुक्रवार को गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर सफाई अभियान का हिस्सा बनते देखा गया। देश पिछले 11 दिनों से गणेशोत्सव मना रहा था। गुरुवार को इसका समापन हुआ। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद, मशहूर हस्तियों ने एक एनजीओ के साथ मिलकर शहर की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करते हुए समुद्र तटों की सफाई में साथ दिया।
जुहू बीच पर सुबह 7 बजे समुद्र तट की सफाई अभियान निर्धारित किया गया था।
राजकुमार ने काली टी, जॉगर्स पहनी थी और सनग्लासिस के साथ लुक को पूरा किया। उन्हें समुद्र तट पर घूमते और पैपराजी से बात करते देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा, 'हम सभी को गणपति बहुत पसंद हैं, इसलिए हम यहां आए हैं। हम भारत के नागरिक हैं। मैं अपने प्रशंसकों का आभारी हूं, मैं केवल इन लोगों की वजह से हूं। बाहर से आकर ये प्यार पाना आसान नहीं है।''
ईशा ने पर्पल कलर का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जबकि अमृता ने ग्रीन कलर का ट्रैकसूट पहना था। वे भी सफाई अभियान में हिस्सा लेते दिखीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार को हाल ही में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' में देखा गया था। उन्होंने 'पन्ना' का किरदार निभाया था। उनके पास 'श्री', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'स्त्री 2' हैं।
वहीं, ईशा की झोली में तमिल फिल्म 'अयलान' है।
Next Story