मनोरंजन
'माय मेलबर्न ' पार्ट टू में साथ काम करेंगे राजकुमार हिरानी और शूजित सरकार
jantaserishta.com
26 Jun 2025 10:14 AM IST

x
मुंबई: एंथोलॉजी फिल्म 'माय मेलबर्न' के निर्माता इसका अगला पार्ट लेकर आ रहे हैं। इसका निर्देशन भारत के मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी, अंजलि मेनन, शूजित सरकार और ओनिर करेंगे। यह चारों निर्देशक 'माय मेलबर्न' के लिए अलग-अलग कहानियां बनाएंगे। हर कहानी में मेलबर्न शहर की संस्कृति, लोग और अनुभवों को दिखाया जाएगा।
'माय मेलबर्न' फिल्म 'माइंड ब्लोइंग फिल्म्स' कंपनी बना रही है और इसे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) पेश कर रहा है। इस फिल्म का मकसद भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को और मजबूत करना और दोनों देशों की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करना है।
राजकुमार हिरानी ने कहा, "मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। यह प्रोजेक्ट फिल्म के जरिए अलग-अलग तरह के इंसानी अनुभवों को दिखाता है और साथ ही दो विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ता है। 'माय मेलबर्न' मुझे एक ऐसी कहानी कहने का मौका देती है जो दिल से जुड़ी हुई है। इसमें संस्कृति की झलक मिलती है।"
शूजित सरकार ने कहा, "कहानियां सुनाने की कोई सीमा नहीं होती। 'माय मेलबर्न' एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो यह साबित करता है कि कहानियां चाहे किसी भी जगह से जुड़ी होती हैं, पूरी दुनिया के लोगों के दिलों को छू सकती हैं। मैं इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं, जो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच बातचीत और समझ को बढ़ावा देती है।"
'माय मेलबर्न' फिल्म मार्च 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हुई थी। इसमें चार जाने-माने डायरेक्टर्स ने काम किया, जिनमें रीमा दास, ओनिर, इम्तियाज अली और कबीर खान शामिल रहे। इन सभी ने मिलकर अलग-अलग विषयों, पहचान, लिंग, नस्ल/जाति, सेक्सुअलिटी और विकलांगता जैसे मुद्दों पर कहानियां बनाईं।
अंजलि मेनन ने कहा, "'माय मेलबर्न' का विषय और इसका मकसद मेरी पसंदीदा कहानियों के जैसा है। ऐसी कहानियां जो लोगों में समझ और भावना जगाती हैं और उन्हें एक-दूसरे के करीब लाती हैं। मैं इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं।"
डायरेक्टर ओनिर, जो पहले भी 'माय मेलबर्न' में काम कर चुके हैं, उन्होंने कहा, "'माय मेलबर्न' के दूसरे पार्ट में वापस आना ऐसा है जैसे किसी अधूरी कहानी को फिर से शुरू करना। नई कहानियां और नए नजरिए के साथ काम करने का मौका मिलना, और उस सफर को जारी रखना जिसमें मैं दिल से यकीन करता हूं, मेरे लिए बहुत खुशी और संतुष्टि की बात है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





