मनोरंजन

पजामा पार्टी में राजकुमार और पत्रलेखा ने खूब किया एन्जॉय, फराह खान नाइटी पहने चली आईं

Neha Dani
22 Nov 2021 2:16 AM GMT
पजामा पार्टी में राजकुमार और पत्रलेखा ने खूब किया एन्जॉय, फराह खान नाइटी पहने चली आईं
x
शादी होने के बाद सभी इन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patrlekha) की शादी को लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रहीं हैं। उनकी शादी का जश्न अभी तक जारी है। इस कपल की 15 नवंबर को ओबरॉय सुखविलास स्पॉ रिसोर्ट से शादी की फोटोज वायरल हुई थी। लेकिन अब हाल ही में राजकुमार और पत्रलेखा ने पजामा पार्टी सेलिब्रेट की हैं, जिसकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।




पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने बताया है कि राजकुमार और पत्रलेखा के लिए पजामा पार्टी का आयोजन किया गया था। जहां पार्टी में आए सभी मेहमानों ने मिलकर धूम मचाई।


इस पार्टी में कई मजेदार पोज देते हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा ने फोटोज खिंचवाई हैं। पार्टी में फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान भी पहुंची थीं। उन्होंने कपल के साथ अपनी मस्तीभरी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इकलौता शादी सेलिब्रेशन इसमें मैं अपनी नाईटी और रबड़ की चप्पलों में जा पाई।'
इस पजामा पार्टी में राजकुमार और पत्रलेखा बेहद खुश नजर आए। राजकुमार ने ब्लू कलर की बाइकर जैकेट को पहनी हुई थी। जिसे डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था। राजकुमार इस जैकेट में बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे थे। उनके इस लुक की तारीफ सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।
अगर बात करे पत्रलेखा की तो उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ ब्लिंग वाली गोल्डन जैकेट पहनी हुई थी। इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, जो उनके लुक को और भी प्यारा बना रहा था। पत्रलेखा और राजकुमार राव ने चंडीगढ़ में शादी की है। शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जबकि दोनों के शादी के आउटफिट्स को फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने बनाया था। इन दोनों की शादी को लेकर फैंस बहुत दिनों से एक्साइटेड थे और इनकी शादी होने के बाद सभी इन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।

Next Story