मनोरंजन
'मिर्जापुर' के फेम राजेश तैलंग लॉकडाउन में बीच सड़क बेच रहे हैं राम लड्डू, PHOTO देख फैन हुए हैरान
Shubhra Nandy
28 May 2021 8:44 AM IST

x
दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के चलते आम लोगों का ही नहीं,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के चलते आम लोगों का ही नहीं, कई सेलेब्स का रोजगार और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हुई है. महामारी के कारण कई सेक्टर नुकसान झेल रहे हैं, जिसमें मनोरंजन जगत भी शामिल है. अब तक कई सेलेब कोरोना के चलते काम ना होने और अपनी खराब आर्थिक स्थिति का खुलासा कर चुके हैं. इस बीच 'मिर्जापुर (Mirzapur)' के 'पंडित जी' यानी राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. एक्टर की इस फोटो ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है. क्योंकि, इसमें राजेश तैलंग (Rajesh Tailang Viral Photo) सड़क पर खोमचा लगाए दिखाई दे रहे हैं.
राजेश तैलंग की ये फोटो देखकर कई यूजर उनसे सवाल कर रहे हैं और चिंता जाहिर कर रहे हैं. एक्टर ने ये फोटो खुद ही शेयर की है. उन्होंने ट्विटर पर अपनी ये फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह सड़क पर खोमचा लगाकर राम लड्डू बेचते नजर आ रहे हैं. नीली शर्ट में खड़े राजेश तैलंग कैमरे की ओर निहारते नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'लॉकडाउन खुले, कोरोना जाए तो फिर से धंधे पे लगें.' इसके अलावा एक्टर ने इस फोटो के साथ कुछ और नहीं बताया है.
कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए राजेश तैलंग के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. जहां कुछ को लग रहा है कि एक्टर की ये फोटो किसी शो या मूवी की शूटिंग की हो सकती है तो कई उनसे उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने यही पूछ लिया कि 'ये कौन हैं?' इसके जवाब में एक्टर कहते हैं- 'नवाब भाई, मैं राजेश तैलंग हूं. एक एक्टर. उम्मीद करता हूं आप ठीक होंगे. सुरक्षित रहें.' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'राजेश भाई, तब तक एक प्लेट राम लड्डू हमें भी खिला दीजिए.'
एक अन्य यूजर ने 'मिर्जापुर' में राजेश तैलंग की एक्टिंग को याद करते हुए लिखा- 'वकालत से सीधे इस धंधे में घुस गए गुरू?' मालूम हो कि राजेश तैलंग ने 'मिर्जापुर' में 'गुड्डू भइया' यानी अली फजल और 'बबलू भइया' यानी विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के पिता 'पंडित जी' का किरदार निभाया था. सीरीज के दोनों सीजन में उन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला.
Next Story





