मनोरंजन

'रज्जो'' आखिरकार श्रावण सोमवार महापूजा के साथ हुआ लॉन्च

Rounak Dey
9 Aug 2022 8:03 AM GMT
रज्जो आखिरकार श्रावण सोमवार महापूजा के साथ हुआ लॉन्च
x
'रज्जो' को स्टार प्लस पर 22 अगस्त 2022 को शाम 7 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा।

मेकर्स बिट्स एंड बॉट्स मीडिया ने आखिरकार श्रावण सोमवार के शुभ अवसर पर भगवान शिव की महाआरती के साथ बहुप्रतीक्षित शो 'रज्जो' की घोषणा कर दी है। रज्जो, एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे एथलेटिक्स एक प्राकृतिक प्रतिभा के रूप में उपहार के रूप में मिली है। रज्जो की परवरिश अकेले उसी मां द्वारा एक पहाड़ी गाँव में की गयी होती। रज्जो को कुछ अनजान कारण की वजह से उसकी माँ ने उसे हमेशा खेल की दुनिया से दूर रखा है। लेकिन स्वाभाविक रूप से रज्जो खेल के लिए अपने प्यार को दिखाने के लिए रास्ता बना ही लेती है। लेकिन इन सब के रज्जो की जिंदगी तब पूरी तरह से बदल जाती है, जब एक दिन विनाशकारी बाढ़ उसके गांव को अपनी आगोश में ले लेता है और रज्जो को उसकी मां से जुदा कर देता है। आगे चलकर रज्जो एक नहीं बल्कि दोहरे आघात का सामना करती है, पहला मां को खोने का और दूसरा खेल को लेकर सामने आया एक सच। उसे अपनी माँ का स्वर्ण पदक मिलता है - उसकी माँ खुद कभी राष्ट्रीय एथलीट थी! लेकिन रज्जो अपनी मां की कहानी से अभी भी अनजान है।



अब क्या रज्जो एक अजनबी अर्जुन की मदद से अपनी मां को ढूंढ पाएगी, जिसने रज्जो को बाढ़ में डूबने से बचाया था। क्या वह उसके लिए बड़े शहर और उसकी माँ को खोजने का एकमात्र जरिया बन जाएगा? क्या होगा जब रज्जो को अपने पिता के बारे में सच्चाई का पता चलेगा? और क्या रज्जो आम लड़की से खुद को बदलकर खेल की विशिष्ट और शोषक दुनिया में अपनी पहचान बनाने में सक्षम होगी? क्या अर्जुन को प्यारी सी रज्जो से प्यार हो जाएगा? इन सभी सवालो का जवाब पाने के लिए करना होगा आपको इस शो का इंतजार।
निर्माताओं के साथ-साथ कास्ट और क्रू की मौजूदगी में स्टार प्लस का मोस्ट अवेटेड शो 'रज्जो' बड़े जश्न के बीच लॉन्च किया गया है। श्रवण सोमवार के शुभ अवसर पर टीम ने सेट पर महा आरती की। शो की सफलता और समृद्धि के लिए टीम ने हवन के बाद पूजा की। महा पूजा के लिए राजवीर सिंह, पाखी हेगड़े, गुनगुन उपरारी और आयुषी भावे तिलक के साथ फेमल लीड सेलेस्टी बैरागी के साथ बाकी शो के कलाकार मौजूद थे।


ऐसे में फीमेल लीड सेलेस्टी बैरागी ने कहा है, "इस तरह के शुभ अवसर पर शो की शुरुआत करना हमारे लिए एक आशीर्वाद है। चूंकि मैं शो में भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हूं, इसलिए इसका हिस्सा बनना मेरे लिए असल में बहुत खास है। यह असल में दर्शकों के लिए ढेर सारे मनोरंजन के साथ एक नया शो है, मुझे यकीन है कि वे इसे पसंद करेंगे।" जबकि, शो के बारे में बात करते हुए, मेल लीड राजवीर सिंह ने कहा है, "हम रज्जो शो को दर्शकों के सामने लाने के लिए असल में उत्साहित हैं। कास्ट एंड क्रू ने इस पर काम करते हुए एक रोमांचक समय बिताया है, और मुझे यकीन है कि यह दर्शकों की भावनाओं को छूएगा।" 'रज्जो' को स्टार प्लस पर 22 अगस्त 2022 को शाम 7 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा।
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story