मनोरंजन

राजीव पॉल का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

Tara Tandi
7 May 2021 8:38 AM GMT
राजीव पॉल का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव
x
अभिनेता राजीव पॉल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अभिनेता राजीव पॉल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी है। राजीव ने आगरा से मुंबई की यात्रा की थी। इसके बाद से उन्हें बुखार होने लगा। टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पोस्ट लिखकर दी जानकारी
राजीव लिखते हैं कि 'हां आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने 30 अप्रैल को आगरा से मुंबई की यात्रा की थी। चार मई मंगलवार को मुझे बुखार महसूस हो रहा था। मैंने तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क किया। उन्होंने मुझे घर पर आराम करने की सलाह दी और दवाइयां दीं। पांच मई को टेस्ट कराया और आज सात मई को पॉजिटिव रिजल्ट आया लेकिन मैं बिल्कुल फिट और ठीक हूं।' उन्होंने बताया कि फिलहाल वो घर पर आइसोलेशन में हैं।
इन सीरियल में किया काम
राजीव पॉल इन दिनों अपने नए शो 'ससुराल सिमर का 2' में नजर आ रहे हैं। बता दें कि राजीव पॉल 'बिग बॉस 6' में हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा 'स्वाभिमान', 'अभिमान', 'रिश्ते', 'कहानी घर घर की', 'नच बलिए' और 'आहट' सहित अन्य में काम किया है।


Next Story